Thursday, September 25, 2025

क्या खबर कौन सी बात उनको नागवार

 

क्या खबर कौन सी बात उनको नागवार

 

गुजरे

 

सो एक मुद्दत हुई हमें उनकी गली से

 

गुजरे

 

मेरी शामो सहर आबाद थी जिनके दम पे

 

एक अर्सा हुआ उनको मेरी  ख्वाबीदा नज़र से

 

गुजरे

 

ज़ाहिर हैं वो खफा हैं मुझी से

 

जिनकी चाहत में मेरे दिन रात

 

गुजरे

 

गुजरे तो गुजरे वल्लाह सबकी हंसी खुशी

 

गुजरे

 

दिन गिन गिन काटने पड़ें दिन

 

अब ऐसी भी न किसी चाहने वाले पे

 

गुजरे 

No comments:

Post a Comment