Thursday, December 11, 2025

बुनती ज़िंदगी

अज़ब डिजाइन का मेरा स्वेटर 

बुनती ज़िंदगी

हरेक सीधे के बाद दो फंदे उल्टे 

बुनती ज़िंदगी

देखती रहती है ! जो कहा नहीं वह 

सुनती ज़िंदगी 

मुझमें खामिया हज़ार मुझे कब इनकार

काश उधेड़ कर मुझे फिर से 

बुनती ज़िंदगी    

No comments:

Post a Comment