प्बप्ले बैक संगीत पहली बार न्यू थिएटर्स की ‘धूप-छाँव’ 1935 से हुई।
2. ‘सैरंध्री’ फिल्म पहली फिल्म थी जो सेंसर हुई थी कारण था हिंसक दृश्य। (भीम-कीचक के युद्ध के) भक्त विदुर पहली फिल्म थी जो हैदराबाद में बैन हुई थी कारण था विदुर को महात्मा गांधी के रूप में दिखाया गया था।
3.
फिल्म
‘मालती माधव’ में निर्माता डी एन
सम्पत ने पहली बार असली शेर के साथ शूटिंग की थी।
4.
वी
शांताराम को पहली बार ब्रेक बाबू राव पेंटर ने 1920 में महाराष्ट्र फिल्म कंपनी की
फिल्म ‘सिंहगढ़’ में दिया था।
5.
ट्रिक
फोटोग्राफी महाराष्ट्र फिल्म कंपनी की फिल्म ‘माया
बाज़ार’ में फतेह लाल ने घटोत्कच को बादलों पर तैरता दिखाया गया
था।
6.
‘सिंहगढ़’ फिल्म का पहली बार पत्रकारों के लिए ‘प्री-व्यू’
आयोजित किया गया था। परिणाम यह हुआ कि अगले दिन समाचारपत्रों में विस्तृत समीक्षा की गयी और
फिल्म नॉवल्टी थियेटर में 16 हफ्ते तक चली।
7.
पहली
फिल्म जिस पर कोर्ट-कचहरी हुई वह थी नवल गांधी निर्देशित ‘बॉम्बे
की सेठानी’ जिसमें नायिका जिल्लो बाई को तब के धनाढ्य परिवार की एक
सच्ची घटना से प्रेरित/नकल दिखाया था।
8.
दुर्गाबाई पहली महिला थीं जिसने फिल्म ‘भस्मासुर
मोहिनी’ में अभिनय किया। उनका वेतन 60 रुपये मासिक था।
9.
हेलन
की पहली फिल्म फिल्मिस्तान कंपनी की ‘शबिस्तान’
1951 थी जिसमें वे एक कोरस गर्ल के तौर पर आयीं।
10.
मदन थियेटर की 1932 की फिल्म ‘बिलवा
मंगल’ पहली रंगीन फिल्म थी। उसके बाद 1933 की प्रभात फिल्म्स
की ‘सैरंध्री’ और फिर आई इंपीरियल फिल्म्स की ‘किसान
कन्या’ 1937
फर्स्ट क्लास
फर्स्ट – III
1.
शम्मी
कपूर ने आधा दर्जन से अधिक नायिकाओं को फिल्मों में ‘परिचित’
कराया। चाँद उस्मानी (जीवन ज्योति 1953),
चित्रा ( चोर बाज़ार 1953) अमीता (ठोकर 1953) आशा पारेख ( दिल देके देखो 1959)
सायरा बानो (जंगली 1961) कल्पना (प्रोफेसर 1962) शर्मीला टेगोर (कश्मीर की कली
1964)
2.
ज़ीनत
अमान पहली बतौर नायिका फिल्म थी 1971 की ओ पी रल्हन की ‘हलचल’
3.
सुरेय्या की पहली फिल्म बतौर बाल कलाकार ‘ताजमहल’
1941 थी। उन्होने मुमताज़ के बचपन की भूमिका की थी। बतौर गायिका उनकी पहली फिल्म ‘स्टेशन
मास्टर’ 1942 थी जबकि बतौर नायिका उनकी पहली फिल्म ‘इशारा’
1943 थी।
4.
नर्गिस
की पहली फिल्म बतौर नायिका ‘तक़दीर’ 1943 थी नायक थे
मोती लाल। बतौर बाल-कलाकार उनकी पहली फिल्म ‘तलाशे
हक़’ 1935 थी जिसमें उनको बेबी रानी नाम से इंट्रोड्यूस किया
गया था।
5.
दुर्गा
खोटे की पहली फिल्म 1931 की मोहन भावनानी की ‘फरेबी
जाल’ थी। इसमें वे सहायक भूमिका में थी। बतौर नायिका उनकी
पहली फिल्म 1932 की वी शांताराम की ‘अयोध्याचा
राजा’ थी।
6.
प्रेम
नाथ की पहली फिल्म मोहन भवनानी की अजीत 1948 थी उनकी नायिका यशोधरा काटजू थी।
फिल्म शोखियाँ 1952 में प्रेम नाथ की नायिका सुरय्या थीं। जबकि 1963 की फिल्म
रुस्तम-सोहराब में प्रेम नाथ सुरय्या के बेटे बने।
7.
सायरा
बानो फिल जंगली 1961 में शम्मी कपूर की नायिका थीं जबकि फिल्म ज़मीर 1975 में सायरा
बानो शम्मी कपूर की बेटी बनीं थीं।
8.
पहली बिना गीतों की फिल्म वाडिया मूवीटोन की
नौजवान 1937 थी। बाद में तूफानी सवार,
ख्वाजा अहमद अब्बास की मुन्ना 1954,
कानून 1960, और इत्तफाक 1969 भी गीत रहित फिल्म थीं।
9.
परीक्षित
साहनी ने पुरानी फिल्म दीदार, और हलचल 1951 में
दिलीप कुमार के बचपन का रोल किया था।
10.
दिलीप
कुमार (1922-2021) की पहली फिल्म ब्प्म्बे टाकीज़ की ज्वार भाटा 1944 थी। नायिका
थीं मृदुला
फर्स्ट क्लास फर्स्ट – IV
1.
केश्टो
मुखर्जी (1925-1982) की पहली फिल्म ऋत्विक घटक की नागरिक 1952 थी। उसके बाद ऋषिकेश
मुखर्जी की मुसाफिर 1953 थी।
2.
आशा
भोंसले का पहला गीत फिल्म ‘रात की रानी’ 1949
थी। निर्देशक थे जगदीश सेठी कलाकार थे श्याम और मुनव्वर सुल्ताना।
3.
शबाना
आज़मी की पहली फिल्म थी ‘अंकुर’ 1974
4.
विद्या
सिन्हा की पहली फिल्म राजा काका थी। बतौर नायिका थी रजनीगंधा 1974
5.
पहली
और इकलौती फिल्म जो गांधी जी ने देखी वह थी प्रकाश पिक्चर्स की ‘रामराज्य’
1943
6.
विजय
आनंद (1934-2004) की पहली निर्देशित फिल्म नवकेतन की नौ दो ग्यारह 1957 थी। जबकि
अभिनय की दृष्टि से आगरा रोड 1957 थी।
7.
नलिनी
जयवंत (1926-2010) की पहली फिल्म राधिका 1941 थी नायक थे हरीश।
8.
वैजयंती
माला (1933-) की पहली फिल्म ए वी एम की बहार 1951 थी। नायक थे करन दीवान।
9.
कामिनी कौशल(1927-2026) की पहली फिल्म नीचा नगर
1946 थी।
10.
गुरुदत्त
(1925-64) की पहली फिल्म प्रभात पिक्चर्स की लाखा रानी 1945 थी जिसमें वे मोनिका
देसाई के भाई बने थे। गुरुदत्त इस फिल्म के सहायक निर्देशक भी थे। बतौर
लेखक/निर्देशक उनकी पहली फिल्म बाज़ी 1951 थी और बाज़ 1953
फर्स्ट क्लास फर्स्ट – V
1.
मदन
मोहन (1924-1975) की पहली फिल्म बतौर संगीत निर्देशक गोयल सिने कार्पोरेशन की
आँखें 1950 थी।
2.
साधना
(1941-2015) की पहली फिल्म लव इन शिमला 1960 थी। इससे पहले वह एक सिन्धी फिल्म अबाना 1958 में काम कर चुकीं थीं। साधना
ने 15 वर्ष की उम्र में राजकपूर की फिल्म श्री 420 (1955) में एक कोरस गर्ल के तौर
पर मूड मूड के न देख मूड मूड के गीत-नृत्य में
काम किया था।
3.
अभिनेत्री
नंदा की पहली फिल्म उनके पिता मास्टर विनायक की अंतिम फिल्म मंदिर 1948 थी। बतौर
नायिका उनकी पहली फिल्म तूफान और दीया 1956 थी।
4.
बबीता (1947-) की पहली फिल्म दस लाख 1966 और राज़
1967 थी।
5.
तनूजा (1943-) की पहली फिल्म ‘हमारी
बेटी’ 1950 थी बतौर नायिका छबीली 1960 थी।
6.
नूतन
(1936-1991) की पहली फिल्म बतौर बाल-कलाकार
नल-दमयन्ती 1945 थी। नायिका के तौर पर हमारी बेटी 1950 थी।
7.
मुमताज़
(1947-) की पहली फिल्म गहरा दाग 1963 थी। जबकि बाल-कलाकार के रूप में उन्होने सोने
की चिड़िया 1958, और गंगा-जमुना में कोरस गर्ल के रूप में काम किया था।
8.
बलराज
साहनी (1913-1973) की पहली फिल्म इंसाफ 1946 थी।
9.
महमूद
(1932-2004) ने पहला गीत फिल्म पूर्णिमा 1965 में गया था। बतौर बाल-कलाकार उनकी
पहली फिल्म किस्मत 1943 थी।
10.
आनंद
बख्शी (1930-2002) पहली फिल्म भला आदमी 1957 थी।
फर्स्ट क्लास फर्स्ट
– VI
1.
अभिनेत्री
बिन्दु ने बाल कलाकार के रूप में अनुपम चित्रा की फिल्म सनातन 1959,
एक फूल चार कांटे 1960, अनपढ़ 1962 में काम किया था।
2.
तलत
महमूद (1924-1998) की पहली फिल्म शाहिद लतीफ़ की आरज़ू 1950 थी।
3.
मधुबाला
(1933-69) की पहली फिल्म बतौर बाल-कलाकार बारात 1942 और नीलकमल 1947 थी।
4.
शम्मी
कपूर (1931-2011) की पहली फिल्म ए आर कारदार की जीवन ज्योति 1953 थी।
5.
राजकपूर
(1924-1988) की पहली फिल्म नीलकमल 1947 थी। उनकी नायिका मधुबाला थी। जिनहोने अपने
असली नाम मुमताज़ के नाम से काम किया था। राजकपूर ने बाल-कलाकार के रूप में 1935 की
न्यू थिएटर्स की फिल्म इंकिलाब में काम किया था।
6.
ओ
पी नय्यर (1926-2007) की पहली फिल्म आसमान 1952 थी।
7.
विनोद
मेहरा ने बाल-कलाकार के तौर पर आदिल-ए-जहांगीर 1955,
रागिनी 1958, शारदा 1957 में काम किया था।
8.
70
एम एम की पहली फिल्म पाछी की एराउंड दी वर्ल्ड 1967 थी उसके बाद शोले 1975
9.
शेख
मुख्तार (1914-1980) की पहली फिल्म सागर फिल्म्स की एक ही रास्ता 1939 थी।
10.
शकील
बदायूनी (1916-70) की पहली फिल्म ए. आर.
कारदार की दर्द 1947 थी।
फर्स्ट क्लास फर्स्ट – VII
1.
संगीत
निर्देशक रोशन (रोशन लाल नागरथ 1917-67) की पहकी फिल्म केदार शर्मा की नेकी और बदी
1949 थी। रोशन ने फिल्म मालदार 1951 में एक गीत भी गया था।
2.
निरुपा
रॉय (1931-2004) ने पहला गीत सम्राट चन्द्रगुप्त 1958 के लिए लिखा था।
3.
अशोक
कुमार (1911-2001) की पहली फिल्म जीवन नैया 1936 थी। नायिका थीं देविका रानी।
4.
हेमंत
कुमार (1920-1989) की पहली फिल्म जिसके लिए उन्होने गीत गाया वह थी जाल 1952 (ये
रात ये चाँदनी फिर कहाँ...) पहली फिल्म जिसके लिए संगीत दिया वह थी आनंद मठ 1952
5.
पहली
फिल्म जिसके लिए बैक ग्राउंड संगीत था वह थी धूप-छाँव 1954 संगीत था आर सी बोराल
(राम चन्द्र बोराल का)
6.
शक्ति
सामंत की पहली फिल्म थी पुष्पा पिक्चर्स की बहू 1955
7.
पहली
अभिनेत्री जिन्हें पदमश्री मिला देविका रानी थी 1958,
उसी साल नर्गिस को भी पदमश्री मिला था।
8.
एकमात्र
फिल्म जिसमें नर्गिस और देव आनंद ने साथ काम किया वह थी बिरहा की रात 1950
9.
एकमात्र
फिल्म जिसमें राजेन्द्र कुमार और शर्मीला टेगोर ने काम किया वह थी तलाश 1969
10.
एकमात्र
फिल्म जिसमें देव आनंद और शर्मीला टेगोर ने साथ काम किया वह थी ये गुलिस्ताँ हमारा
1972
फर्स्ट क्लास्स फर्स्ट-VIII
1.
आशा
माथुर की पहली फिल्म निर्माता-निर्देशक किशोर साहू की काली घटा 1951 थी।
2.
1960
की फिल्म ‘एक के बाद एक’
में नायक देव आनंद की नायिका शारदा थी। वह अभिनेता विनोद मेहरा की बड़ी बहन थीं।
3.
अभिनेत्री
अमिता की पहली फिल्म ठोकर 1953 थी। नायक थे शम्मी कपूर। अमिता की भूमिका इसमें
खलनायिका की थी और जयजयवंती नाम से उन्होने काम किया था। इसके बाद उन्होने अपना
स्क्रीन नाम अमिता रख लिया था। यूं उनका असली नाम क़मर सुल्ताना है।
4.
बुलो
सी रानी संगीत निर्देशक की पहली फिल्म रणजीत फिल्म्स की ‘पगली
दुनिया’ 1944 थी।
5.
‘जेलर’ नाम से दो फिल्में
आई है। जेलर 1938 में सोहराब मोदी और लीला चिटनीस थे,
जबकि जेलर 1958 में सोहराब मोदी और कामिनी कौशल थे।
6.
पद्मिनी
कोल्हापूरे की पहली फिल्म बतौर बाल कलाकार देव आनंद की इश्क़-इश्क़-इश्क़ 1974 थी।
7.
रणजीत
फिल्म्स की फिल्म ‘पापी’ 1953 में राजकपूर
का ‘डबल’ रोल था।
8.
जलाल
आग़ा की पहली फिल्म बॉम्बे रात की बाहों में 1968 थी। बतौर बाल-कलाकार जलाल आग़ा ने
मुग़ल-ए-आजम 1960 में सलीम के बचपन का रोल किया था।
9.
फिल्म
रागिनी 1958, शरारत 1959 में मोहम्मद रफी ने फिल्म के नायक किशोर
कुमार के लिए गाने गाये थे (प्ले बैक दिया था।)
10.
नायिका नूर अभिनेत्री शकीला की बहन थी। नूर ने
महबूब खान की अनमोल घड़ी 1946 में नूरजहान के बचपन का रोल किया था। फिल्म नगमा 1953,
नौकरी 1954, आर-पार 1955 के बाद उन्होने आर-पार
के अपने को-स्टार जॉनी वाकर के साथ 1955 में शादी कर ली और फिल्मों से सन्यास ले
लिया।
फर्स्ट क्लास फर्स्ट – IX
1.
बलराज
साहनी और उनकी धर्मपत्नी दमयन्ती साहनी ने धरती के लाल 1946,
और गुड़िया 1947 में साथ काम किया।
2.
गुलज़ार ने पहली फिल्म जिसके गीत लिखे वह थी बंदिनी 1963,
और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म मेरे अपने 1971 थी।
3.
जैमिनी
की पहली हिन्दी फिल्म चंद्रलेखा 1948 थी।
4.
फिरोज
खान की पहली फिल्म फिल्मीस्तान की ज़माना 1957 थी। यूं हम सब चोर हैं 1956 में
रिलीज़ हो गयी।
5.
पारी
चेहरा नसीम बानो (सायरा बानो की माँ) की पहली फिल्म खून-ए-नाहक (हेमलेट) 1935 थी।
6.
आई
एस जौहर (इंद्र सेन जौहर) की पहली फिल्म रूप के शौरी की एक थी लड़की 1949 थी। नतौर निर्देशक
फिल्मीस्तान की श्रीमती जी 1952 थी।
7.
ऋषिकेश
मुखर्जी की पहली फिल्म मुसाफिर 1957 थी
8.
मीनू
मुमताज़ (मुमताज़ अली की बेटी और महमूद की बहन) की पहली फिल्म शाहिद लतीफ़ की सोसायटी
1955 थी।
9.
बाबी
नाज़ पहली ‘अभिनेत्री’
थी जिसे राजकपूर की फिल्म बूट-पॉलिश 1954 के रोल के लिए कान इन्टरनेशनल फिल्म
फेस्टिवल में पुरस्कार प्राप्त किया। कालांतर में कार्लोवी वारी (चेक) में नर्गिस
ने मदर इंडिया 1957 के लिए 1958 में पुरस्कार प्राप्त किया।
10.
अभिनेत्री
निम्मी की पहली फिल्म राजकपूर की बरसात 1949 थी।
फर्स्ट क्लास
फर्स्ट- X
1.
गीता
दत्त ने सर्वप्रथम विष्णु सिनेटोन की फिल्म भक्त प्रहलाद 1946 के लिए गाना गया था।
2.
कल्पना कार्तिक (असली नाम मोना सिंहा) की पहली
फिल्म नवकेतन की बाज़ी थी।
3.
सरस्वती
देवी (असली नाम खुर्शीद मिनोचर होमजी)फिल्म जगत की पहली महिला संगीत निर्देशक थीं।
4.
‘ए’ सर्टिफिकेट वाली पहली फिल्म हँसते आँसू (1950) और दूसरी
‘ए’ फिल्म संग्राम (1950) थी।
5.
अभिनेत्री
गौहर ने 1928 की फिल्म ‘विश्वमोहिनी’
में पहली बार ट्रिपल रोल किया था।
6.
लीला
चिटनीस ‘लक्स’ साबुन के लिए
मॉडलिंग करने वाली (1941) पहली अभिनेत्री थी।
7.
अभिनेता
‘सुंदर’ की पहली फिल्म ‘इम्पॉसिबल’
1938 थी।
8.
फिल्मों
पर मनोरंजन-कर की शुरुआत 1922 में मुंबई और कोलकाता से हुई।
9.
मराठी
भाषा की पहली बोलती फिल्म वी शांताराम की अयोध्य्याचा राजा 1931 थी। इसमें दुर्गा
खोटे, गोविंद राव तांबे और मास्टर विनायक (अभिनेत्री नंदा के
पिता)
10.
1931
में ही बंगला भाषा
की अमर चौधरी निर्देशित मदन थियेटर की जमाई शास्ति आई। 1931 में ही न्यू थिएटर्स की बंगला फिल्म
देव पावना बनी। इसे प्रेम अंकुर अथराथी ने किया था।
No comments:
Post a Comment