Ravi ki duniya

Ravi ki duniya

Wednesday, March 1, 2023

व्यंग्य : घंटी..घंटा..गुरूघंटाल

 

         एक ताज़ा खबर के अनुसार नेता जी ने फरमान जारी किया है। अफसरों के कमरे से घंटी हटा ली जाए। कारण ? कारण बकौल नेता जी, घंटी सामंतवाद का प्रतीक है और वो भी अंग्रेजी सामंतवाद का। जबकि हम लोकशाही में रह रहे हैं। अंग्रेजी में बोले तो दीमोक्रेसी में। अतः अब आप अपने प्यून, चपरासी, पाटीदार, अनुचर, एम. टी. एस. को बुलाने या तो खुद जाएं या उसे फोन करके आने का निवेदन, अनुरोध, प्रार्थना कर सकते हैं। इससे सामंतवाद की तुरन्त मृत्यु हो जाएगी। सब कुछ कितना आसान कर दिए हैं साहेब।

           घर में मसाला आदि पीसने की चक्की को घर-घंटी कहते हैं। सो अब नेता जी की अगली नज़र आपकी घर-घंटी पर है। अर्थात अच्छा ! आप 56 भोग और 36 व्यंजन खाने को मसाला पीसते हैं। लगाओ इन पर 75% जी. एस. टी.। आपको अपने पड़ोसी का जरा भी ख्याल नहीं। देखते-सुनते नहीं हमारे चैनल दिन-रात दिखा रहे हैं कैसे अपने पड़ोसी देश में लोग भूख से मर रहे हैं व अपनी - अपनी हैसियत मुताबिक नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफाॅर्म पर भीख मांग रहे हैं।

           कहते हैं मुग़ल सम्राट जहांगीर ने अपने महल में एक घंटी लगा रखी थी और रस्सी का सिरा महल के नीचे लटका रखा था ताकि फरियादी किसी भी वक़्त अपनी फरियाद सुना सके। लेकिन अब फरियाद नहीं सुनाई जा सकेगी। आप सुनाना चाहो तो भी कैसे सुनाओगे ? किसे सुनाओगे ? जब घंटी ही नदारद है। कोई सुन भी लेगा तो एक्शन कैसे लेगा। उसके लिए तो फाइल बनानी पड़ेगी, इधर से उधर ले जानी पड़ेगी। और घंटी है नहीं। वैसे आप मोबाइल फोन की बात करते हो तो वो फेंक कर तो नहीं मारोगे। आखिर बजाएगा तो वो भी घंटी ही।

           एक ऑफिस में जब सारा डेटा डिजिटल किया गया तो उसके रखरखाव के लिए एक भव्य कम्प्यूटर सैक्शन का धूमधाम से उद्घाटन नेता जी ने किया और बताया कि कैसे अब माउस के एक क्लिक से ही सारा रिकाॅर्ड मुहैय्या हो जाएगा। पर वो अपने विभाग के बिलौटों को भूल गये जिन्होंने अपना 'सुविधा शुल्क' रातों रात दुगना-तिगुना कर दिया। कारण अब उनका जवाब होता "पहले तो हमारे हाथ में था अब तो सारा कुछ कम्प्यूटर रूम में है। वहां परिन्दा भी पर नहीं मार सकता। वहां काम करने वाले खुद जूता-चप्पल उतारकर ही अंदर जा पाते हैं।"

            बेहतर रहता नेता जी निर्देश देते कि चपरासी भी अब साहब के साथ अंदर ही बैठेगा। अच्छा समाजवाद रहता। कभी कोई चपरासी को साहब समझता तो कोई और साहब को चपरासी। सोचो इससे चपरासी का मोटीवेशन लैवल कहां का कहां होता।

            करना तो ये चाहिए था कि हर बड़े साब के कमरे में एक घंटा लगा दिया जाता और उसकी रस्सी बाहर/ नीचे लटका दी जाती ताकि फरियादी संबधित अफसर की नाक में नकेल डाल सकते। मैंने आइडिया दे दिया है। आप अपने अगले 'क्रांतिकारी' कदमों की श्रंखला में इसे अपना आइडिया बता कर शामिल कर सकते हैं। कोई वान्दा नहीं।

             वैसे देखें तो चपरासी भाई अपनी सीट पर मिलते भी कहां हैं। एक जान सौ-सौ काम। मैंने कितनी बार देखा है अफसर बेचारे खुद ही चाय बना रहे होते हैं या पानी पिला रहे होते है। एक चपरासी की घंटी दूसरा चपरासी नहीं सुनता है। उसमें न केवल उसकी सीनियाॅरिटी आड़े आती है बल्कि जो अफसर घंटी बजा रहा है उसकी सीनियाॅरिटी की भी गणना होती है। असल में एक चपरासी की श्रवण क्षमता अपने साब की घंटी की फ्रीक्वेंसी/ वेवलैंथ सुनने को ही प्रोग्राम्ड होती है। और यदि सब चपरासी उपस्थित हों तो आपसी हँसी ठट्ठा कर रौढ़ा डालते रहते हैं।

             सोचा जाए तो ये छोटी छोटी डिटेल्स ही तो हैं जिनका आपको ख्याल रखना है और इतिहास में अमर होना है। अब सोचो सन् 1853 से 2023 होने को आया 170 साल में किसी का भी ध्यान घंटी की तरफ गया ? कतई नहीं गया। क्यों ? क्यों कि यह महान काम आपके करकमलों से होना था। आपका न केवल ध्यान घंटी पर गया बल्कि आपने ध्यान भंग करने वाले इस बैरी यंत्र को हटाने की ही भीष्म प्रतिज्ञा कर डाली और हटा कर ही दम लिया। ऐसे ही नहीं कोई महान और अमर हो जाता। इसके लिए बलिदान लगता है, जो आपने सहर्ष दिया, अपनी घंटी हटा कर। आपने अपनी घंटी हटा कर बाकी सबकी घंटी बजा दी। वे तब से यही सोच रहे हैं कि हम क्या करें ? क्या हटायें कि हम भी महान और अमर हो जाएं। कुछ तो इस दिशा में कुर्सी, मेज, सोफा, मिरर, तक हटाने की सोच रहे हैं। ये सब पाश्चात्य और विलासिता के उपकरण हैं। जनसेवकों को सादा जीवन उच्च विचार रखने चाहिये।

            अब यह भी हो सकता है कि घंटी नहीं, घंटा नही अब केवल गुरूघंटाल ही रहेंगे। आपको तो मालूम ही है गुरूघंटालों को न घंटी दरकार है न घंटा। घंटी और घंटा दोनों उन्ही में समाये हैं। वो जब चाहें अपना काम करा के ये जा वो जा। आप जो भी आपके पास है घंटी या घंटा, बैठे बजाते रहें

Monday, January 16, 2023

(I.R.M.S.) INDIAN RAILWAYS MORIBUND SERVICES

 

Indian Railways has all along been considered and given accolades such as arteries of the nation. Life line of the nation and the great mover of development, so much so it has come to become synonym of the term development in real apolitical sense.

Commencing its journey way back in 1853 Indian Railways has been the cradle of various ‘services’ created from time to time. Till recently we have had following services:

1. Indian Railway Accounts Service (IRAS)
2. Indian Railway Personnel service (IRPS)
3. Indian Railway Traffic service (IRTS)
4. Indian Railway Protection Force (RPF)

The officers for the above Group A services (class-I ) are inducted by UPSC through the prestigious civil services examination, popularly called IAS allied services.

Then there are services where induction is through Indian Engineering Services (IES ) an examination which till recently was conducted uninterrupted annually by UPSC as it was source of manpower not only for Railways but for other important Govt departments also. The services allotted to Railways have been:

1. Indian Railways Service of Engineers (civil) IRSE
2. Indian Railway Service of Electrical Engineers (IRSEE)
3. Indian Railways service of Signal & Telecom Engineers
4. Indian Railways Stores service (IRSS)
5. Indian Railways service of Mechanical Engineers

There is yet another service of Medical officers. It is through another annual exam called Indian Medical Service conducted by UPSC
The selected officers for all these services are educationally all well qualified tested at various stages for their analytical abilities, approach to problems and possess excellent theoretical knowledge of their subjects/streams. That is not all, there after they are assigned to two years rigorous class room- cum- field training in their specialised streams in the dedicated colleges/Academy

We will resume this thread in a while..let me take you to another useful and indispensable cadre that of Bungalow Peons also called Bungalow Khalasi. When Sahib will go on tour (called On-line in Railway parlance) this BP would take care of your house hold needs right from looking after the kitchen to fetching vegetables and chaperoning ‘Baba log’ to and from schools/music class/swimming sessions etc. These BPs were trust worthy, often known or recommended by someone known and close. So the entire household could be left in their charge. It was not necessary that they had to have any minimum educational qualifications, just being literate was good enough. Those were the good times and officers recruited BPs with bonafide compassion/need. Later the greed took better of officers and we have had innumerable cases where money changed hands, own wards were recruited as BP and/or in ‘You scratch my back; I scratch yours’ officer will recruit brother/son of fellow officer and vice versa. The genuine compassion/need was gone. BP was supposed to be trust worthy growing up with you …our own ‘Ramu Kaka’. However, when greed took over, officers started inducting another and another and yet another depending on minimum number of years required to change BP or on their transfer. Yes your guess is right this money and relative concept came into play more blatantly.

BP engaged by outgoing officer A will refused to work same way for the incoming officer B.

Now you know what ailed the system of BP and how over a period of time the whole concept came to be corrupted and degenerated by none other than Railway officers themselves.

Now back to our ‘services’, you see there were good times and present times. There was time when merit and merit alone was the guarantee of elevations howsoever high the position may be. So there was no fierce politicking for place or position. With growing years our political system came to be so feeble-hearted that babus and netas immediately joined hands and a system of rewarding ‘go getter-flexible babu’ became wide spread. The integrity came to be re-defined that people would often heard saying “..so and so is honest person full of integrity, he will definitely do your work if he has been paid”

Netas sensed this weakness of Babus for a (particular) Place or Post. Babu was ever-ready to crawl when asked to bend. Extension or no extension came to be the great motive force. Similarly, after retirement assignments became sought after and active tenure’s few last years were to be spent working in that ‘desired’ direction.

This led to cut throat and high level politicking for promotions to higher posts. In turn, this left the crack wide open for service loyalty to ridiculous length to inter service rivalry of repulsive kind. It came to be reduced to not an individual being elevated to higher posts but Electrical officer or Mechanical officers getting the larger share of the pie. The perception became departmental rather than merit or lack of it, of the individual.

As the saying goes, in case, one wants to build and create one has to destroy what has been there hitherto. There is no birth without blood. So we have recruitment of all these services discontinued and services have been abolished forthwith.

Now we have what has been termed as IRMS (Indian Railway Management Service) the recruitment of these service has been severed from that of civil services exam. Of course, the first batch is yet to take birth. People are already suspecting miscarriage. There are protagonist who strongly feel that Services should have been classified broadly into two streams Technical and Non Technical, i.e. IRMS (T) IRMS (NT). But then who wants to be called Non Technical.

Although H.R. has been completely done away with in this new scheme of examination. There has been whole lot of mist and haze. Things are not clear as yet unless that is the objective. Let us hope by and by things will shape up. Be prepared to meet whole lot of ‘Alexas’ on the way.

It is a result of years of Indian Railway’s own doing. Now also, unless you ponder and ponder hard, you are bound to perish, unsung and unwept.
 

व्यंग्य : देखो एयर इंडिया यात्री पेशाब कर रहा है

 

26 नवम्बर 2022 को जब भारत अपनी स्वतंत्रता के प्रतीक संविधान दिवस को मना रहा था तभी न्यूयार्क - न्यू दिल्ली की एयर इंडिया फ्लाइट में एक भारतीय अपने पेशाब करने की स्वतंत्रता का उपयोग कर रहा था। अब ये बात दीगर है कि उसने यह कारनामा एक सहयात्री के ऊपर कर दिखाया। सहयात्री किस देश की थी पता नहीं। अंग्रेज हो तो वह कह सकता है कि उसने संविधान दिवस पर बदला लिया है। नहीं तो कह सकता है और कहा भी होगा कि उसे जोर की लगी थी। टाॅयलेट एंगेज थे। उसे तो खुले में करने की आदत है। मुझे और कूछ सूझा नहीं। ऐसा ही होता है जब जोर से लगी हो। लोगों की तो अपनी पेंट में ही निकल जाती है। महिला यात्री ने क्रू के ध्यान मे यह बात लाई मगर क्रू अन्य चीजों में इतना ध्यानमग्न था कि उसने ध्यान ही न दिया। अब जबकि एयर इंडिया बाकी इंडिया की तरह प्राइवेट हो गई है अत: क्रू ने भी सोचा बात पेशाब की तरह आई गई हो जाएगी। ज्यादा ध्यान देने पर अपने ही लेने के देने न पड़ जाएं। अत: उन्होने इसे भुला दिया


भुला दो फ्लाइट में कभी हम मिले थे...सपना ही समझो कि....


लेकिन 'जा तन लागे वो तन जाने' की तर्ज़ पर महिला चुप न बैठी, उसने सीधे चेयरमैन से लिखित शिकायत कर दी। फिर जनवरी 2023 में इसकी जांच की रपट और रिजल्ट आया। उस पेशाबी यात्री पर 30 दिन के लिए उड़ने पर पाबंदी लगा दी। देखिये सरकारी तो है नहीं प्राइवेट है। प्राइवेट है तो नफा- नुकसान भी देखना होता है। अब ये तो नहीं कि एक छँटाक भर पेशाब के चलते अपना 'लाॅस' अन्य एयरलाइन्स का 'गेन' बना दिया जाए। वैसे हो सकता है यात्री लौट भी गया हो या फिर अन्य किसी भी एयरलाइन्स से आ-जा सकता है। उन पर थोड़ा बैन है। फिर 30 दिन गुजरने में वक़्त ही कितना लगता है। उससे भी कम जितना 26 नवम्बर 2022 से यह सज़ा देने में लगा।


मैं सोचता हूं अब जबकि विमान में गाली- गलौज झगड़े-फसाद, लात-घूंसे आम हो चले हैं (उड़ेगा आम आदमी) तो लगे हाथों एक सूची भी जारी कर दी जाए:

यात्री पर थूकना 10 दिन बैन
" उल्टी 15 दिन बैन
" नाक छिनकी 20 दिन बैन
" पेशाब 30 दिन बैन
" टट्टी 40 दिन बैन

'रिपीट ऑफेंडर' पर 5 दिन और बढ़ा दिये जाएं।


दूसरा एक सुझाव है कि इस पूरे प्राॅसस को माॅनिटाइज कर दिया जाए:

थूकना 5000/-
पेशाब 10,000/-
टट्टी 20,000/-
'फाइन' दीजिये तब सब 'फाइन' है, चंगा है।


यद्यपि यात्री ने अपने बचाव में तर्क दिए होंगे यथा वह नशे में था, उसे नींद में चलने की बीमारी है, उसका नींद में पेशाब निकल जाता है (मेरा भी बचपन में निकल जाता था) डाॅक्टर से एक अदद 'सटीफिकिट' चस्पा कर दीजिये। 'एरर ऑफ जजमेंट' था उसने सोचा टाॅयलेट आ गया। वह महिला यात्री को देख इतना खौफज़दा हुआ, इतना डर गया कि ...

वाट कैन वी डू वैन ही इज़ टाइट
कस्टमर इज़ ऑलवेज राइट

Saturday, November 12, 2022

व्यंग्य: वी. सी. बोले तो वैताल काँफ्रेंस

 

वैताल को भी किसी ने देखा नहीं है उसकी छवि ही छवि है इसलिये यह वैताल काँफ्रेंस है। वैताल की वैताल के लिये वैताल द्वारा ली जाने वाली काँफ्रेंस। इतने बड़े स्केल पर वी. सी. को महामारी की तरह फैलाने में दूसरी महामारी करोना का बहुत बड़ा रोल है। हमें दिखता नहीं। अब वो ही तो वैताल के बारे में भी मशहूर रहा है।

आजकल क्या नौकरशाह ? क्या नेता लोग ? सबमें वी. सी. करने की होड़ लगी है। इससे टैक-सैवी होने का रौब भी पड़ता है बिना कुछ किये धरे ही। खुद को टी. वी. पर न देख पाने वालों की भड़ास वी. सी. में निकलती है। आप बढ़िया बढ़िया रंगीन कपड़े पहन अपने पूरे वार्डरोब को एक एक कर इस्तेमाल कर सकते हैं। महिला अधिकारियों और नेतानियों की समस्या और भी बड़ी है। उन्हें यह भी याद रखना होता है और ख्याल रखना होता है कि साड़ी रिपीट न हो। मैचिंग है या नहीं। उम्र से बड़ा तो नहीं दिखा देगी आदि आदि। ए. सी. पी. (अलार्म चेन पुलिंग) से ज्यादा ए. एस. पी. (आपका साड़ी प्रिंट) डिस्कस होना चाहिए भले वी. सी. के बाद सही।

इससे आप यह न समझें कि वी. सी. के फायदे नहीं हैं। लीजिये प्रस्तुत हैं वी. सी. के 10 बड़े फायदे। वैसे मैं जानता हूं फायदे और भी हैं और आप खुद भी दो चार फायदे गिना देंगे।

1. अब फील्ड में जाने की ज़रूरत ही नहीं रह गई। बात-बात बोले तो हर बात के लिये वी.सी. और तो और बिना बात के वी. सी. । इससे प्रभाव पड़ता है। लगता है आपको दफ्तर की कितनी फिक्र है।

2. आप बाॅस हैं तो जैसे बाॅस ने कल आपको सबके सामने लताड़ लगाई थी अब ये आपका कर्तव्य और अधिकार दोनों है कि आप अपने अंडर वालों को दिन में तारे दिखा दें। उन्हें खूब खरी खोटी सुना कर अपना मन हल्का कर लें। गुस्सा और खीझ जल्द से जल्द निकाल देना चाहिए नहीं तो शरीर को ये रोगग्रस्त कर देते हैं।

3. आप वी. सी. में बार चार्ट, पाई चार्ट को भी खूब-खूब दिखा सकते हैं। बनाने तो किसी और ने हैं। वैसे इतने सारे चार्ट न आपको समझ लगने हैं न देखने वालों को। हां मगर इससे क्वालिटी टाइम अच्छा व्यतीत (वेस्ट) होता है। फिर अगर आप बीच-बीच में एक आध सवाल पूछ लें तो आपको लोग धुरंधर मान लेंगे मसलन "ये इस क्वार्टर में परफारमेंस पिछले काॅरोसपोंडिंग क्वार्टर से गिर कैसे गई ?" और गिरी न हो तो आप पूछ सकते हैं "बढ़ कैसे गई ?" ताकि उन चीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जाये।

4. वी. सी. से टी. ए.डी. ए. की बहुत बचत हुई है। जब कोई फील्ड में जाएगा ही नहीं तो टी. ए., डी.ए. किस बात का ?

5. अब बंगला प्यून तो रहे नहीं। अतः आप वी. सी. करके टाइम पर घर जा सकते हैं और घर के कामकाज यथा बरतन घिसने, लहसुन छीलने, मसाला पीसने में श्रीमती जी का हाथ बँटा सकते हैं। अब तक तो आप जान ही गये होंगे कि ये थके हुए अफसर और नेता लोग वी. सी. रखते ही तभी हैं जब आपको बीवी बच्चों के साथ बाहर जाना हो। शुक्रवार शाम या शनिवार शाम। कोई त्योहार है तो त्योहार वाले दिन या हद से हद एक शाम पहले। तभी न आपको पता लगेगा बाॅस की पाॅवर का। और आप बाॅस को गाली दोगे। बाॅस लोग गालियों से ऊपर उठ चुके होते हैं। वे स्थितप्रज्ञ हैं।

'ये क्या कम है कि गाली देते वक्त दुनियां याद करती है'

6. इन्सपैक्शन नहीं, फील्ड में झांकना नहीं तो सैलून, बर्थ, सीटों की बचत ही बचत। इन को पब्लिक को देने से भी बहुत आय होगी।

7. जब कोई बात पता न हो या पल्ले न पड़ रही हो या लेटेस्ट स्थिति न मालूम हो तो आप नीचे से चिट, फर्रे का आदान प्रदान भी कर सकते हैं या फिर कैमरे के साथ थोड़ी छेड़छाड़ करके सबकी नज़र बचा कर लेटैस्ट पोजीशन ली जा सकती है।

8. अब कुछ भी हो जाये आप कह सकते हैं कि पिछले हफ्ते की वी. सी. तक तो सब ठीकै-ठाक था। ये कबमें हो गया ? ऐसा कहते हुए ख्याल रहे आपको पूछने वाले से ज्यादा बड़ा मुंह फाड़ते हुए आश्चर्य और शाॅक का एक्सप्रैशन देना है।

9. फोटोशाॅप, माॅर्फ करके अब फील्ड भी वरचुअल फील्ड हो जाएंगे। सब हरा- हरा या गुलाबी-गुलाबी जो भी रंग चलन में हो या बाॅस को पसंद हो। यह फील्ड में जाने से नहीं होगा। लोगबाग अपनी अपार सी. आर. में गर्व से लिखेंगे मैंने 100 वी. सी. कीं मैंने 150 वी. सी. कीं। मुझे कैबिनेट रेंक दो, मुझे प्रमोशन दो। वी. सी. इज़ ए गेम चेंजर।

10. दरअसल वी. सी. भारतीय रेल का भावी यात्रियों को संदेश भी है कि अरे बेवकूफो! तुमसे घर में रुका नहीं जाता ? क्यों भागते फिरते हो ? धक्के खाते हो। हमारी तरह तुम भी क्यों नहीं रिश्तेदारों से वी. सी. करके रिश्तेदारी निभाते हो

अब चलूं जरा एक जरूरी वी. सी. अटेंड करनी है। मिलते हैं अगली वी. सी. में। जय हो वी. सी.। लाॅन्ग लिव वी. सी.

पुनश्च:

अबसे यह प्रस्ताव है कि वी. सी. रात को दस बजे शुरू की जाया करेगी ताकि आप निश्चिंत होकर खा कर, पी कर (नहीं पी कर नहीं सिर्फ खा कर) अटेंड करें इससे ऑफिस टाइम बचेगा। ऑफिस की चाय, बिस्कुट जूस, काज़ू का खर्च बचेगा।
 

Saturday, April 16, 2022

व्यंग्य: ओ जानेवाले जरा होशियार...यहां के हम हैं ठेकेदार

          पहले ठेका शब्द एक प्रकार से अवांछित माना जाता था। ठेके से केवल एक अर्थ ध्यान मे आता था वह था शराब का ठेका। ठेका खुला है, ठेका बन्द है। ठेके पर फलां को देखा। ठेका देशी शराब, सरकारी ठेका आदि आदि। 

      फिर आते हैं बिल्डिंग, पुल और सड़क बनाने वाले ठेके और उनके ठेकेदार। शराब के ठेके और ठेकेदारों से बढ़कर हैं ये बिल्डिंग,पुल और सड़क के ठेके और उनके ठेकेदार, ये वाले शराब वालों से सुपीरियर वाले माने जाते हैं कारण कि शराब वाले तो इनके कारोबार के एक इनग्रेडियन्ट टाइप हैं अन्य मसालों के साथ। 

        इससे भी सुपीरियर हैं सफारी सूट और टाई-सूट वाले ठेकेदार जो इंग्लिश बोलते हैं। 'फ्लाई' करते हैं और सत्ता के गलियारों तथा पावर के आसपास मंडराते हैं। वे फलां और ढिकाने को अपनी जेब में /ब्रीफकेस में या सूटकेस में उतारने का दावा करते हैं और लबलबाता काॅन्फीडेंस rखते हैं। वे सदैव एक हल्की सी मुस्कान अपने होटों पर तैराते रहते हैं। वे सामने वाले की बाॅडी लैंग्वेज पढ़ने में माहिर होते हैं। और लगभग लगभग सभी की रेट लिस्ट इनके पास रेडी रिकनर की तरह उंगलियों पर रहती है। इनके फैंसी डेजिग्नेशन होते हैं। चीफ पी.आर.ओ, चीफ लायजन ऑफिसर, कंट्री हैड, आदि। 

          अब तो बहुत सुभीता हो गया है। बैंक में बाबू ठेके पर, रेलवे में इंजन ड्राइवर ठेके पर, टी. टी ठेके पर, दफ्तर में ऑफिसर ठेके पर, चपरासी ठेके पर, कारखाने में मजदूर ठेके पर, तकनीकी अधिकारी ठेके पर। सफाई वाला ठेके पर। ठेके ही ठेके एक बार मिल तो लें। 

          देखने सुनने में भला प्रतीत हो इसके लिये संविदा पर, अनुबंध पर, निविदा पर, काॅन्ट्रेक्ट पर और एसाइनमेंट बेस पर, एप्रेंटिस शिप आदि आदि आकर्षक नामकरण कर दिया गया है। 

            लेटेस्ट अब सेना के ठेके पर जाने के बाद बहुत आराम हो गया। दुश्मन का सिर लाओ तो इतना, दाहिना हाथ लाओ तो इतना, मूंछ लाओ तो इतना दाढ़ी लाओ तो इतना सबके अलग अलग टेंडर भरे जाया करेंगे। जैसे ठेकेदारों के ग्रेडेशन होते हैं ए. बी. सी. ऐसे ही सेना के हुआ करेंगे। सील बंद निविदा आमंत्रित की जाया करेंगी। साउथ जोन, वेस्ट जोन, ईस्ट जोन, हिमालयन रेंज। यदि ये काम पहले हो जाता तो न सिकन्दर बिहार तक घुसने पाता न गजनी-गौरी आ पाते, न बाबर आता न आज रोड और शहरों के नाम बदलने पड़ते। ठेकेदार ले दे कर सब संभाल लेते। 

              इस सब रेलमपेल में आप हमारे शाश्वत ठेकेदारों को मत भूल जाना। वे आदिकाल से हमारे समाज के, जीवन के हर क्षेत्र में दृष्टिगोचर होते हैं। वे हैं हमारे, आपके, सबके समाज के ठेकेदार एवं धर्म के ठेकेदार। वे अपनी ही काल्पनिक दुनियां में रहते हैं और गाहे बगाहे आपको भी उस में चलने को कभी मोटीवेट करते दीखते हैं कभी मार-कुटाई करते। उनको आकाशवाणी होती रहती है। किसकी शादी रुकवानी है, किसकी करानी है, किस की समाज के या धर्म के ठेकेदारों के बाई लाॅ के अनुसार नहीं है अतः तुड़वानी है। न टूटती हो तो हाथ पाँव तुड़वा कर ही अपना समाज का और धर्म का पालन करना और कराना है। 

           बस अब सरकार और ठेकेदार पर हो जाये तो संपूर्णता प्राप्त हो जाये। 

          ठेके पर, ठेके के लिये ठेके द्वारा सरकार कालजयी सिद्ध होगी। 

         ठेकेदार एकता जिन्दाबाद !

Wednesday, February 16, 2022

व्यंग्य : जुराब विवाद

 


नेताजी चिंतित थे भारतीय नेता की ये ड्यूटी है की वो यदाकदा चिंतित दिखे। ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। पहले ही मुश्किल से दो घंटे सोते हैं अब वो भी नहीं। अब उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि लोग बाग जुराब पहनें या ना पहनें। घर में पहनें या बाहर भी पहनें। स्कूल में पहनें या कॉलेज मे पहनें। जे एन यू में पहनें या ए एम यू में पहनें।  रैली में पहनें या न पहनें। पहनें तो किस डिजाइन और रंग की पहनें।  नए भारत में जुराब का क्या स्थान होगा। न॰॰ न॰॰ स्थान तो पैर ही होगा मतलब अब काली रंग की जुराब ही न पहन कर रैली में आजाएँ और विरोध जताने को काली जुराब झंडे की तरह लहराने लगें लोग कहेंगे हा॰॰ हा॰॰ नेता जी को काले झंडे दिखाए गए वगैरा वगैरा। यह महत्ती प्रश्न तय करना है कि कौन से रंग की जुराब देशभक्ति वाली कहलाएगी और कौन सी वाली देशद्रोही वाली। मुद्दा ये है कि एक अदद एस॰ ओ॰ पी॰ जुराब पर बनाना मांगता है। जुराब का एक फुल प्रोटोकॉल होगा। उल्लंघन करने वालों को सख्त सज़ा का प्रावधान भी रखना है। यूं तो और्डीनेन्स भी जारी कराया जा सकता है मगर पीछे बहुत हो गए हैं, बैठे बिठाये विपक्ष को बक-बक करने का एक पॉइंट मिल जाएगा। नेता जी उन्हें कोई मुद्दा देने के सख्त खिलाफ हैं। वो तो उन्ही के मुद्दे हाइजेक कर लेते हैं। उनके आइकॉन, उनके सिंबल सब समेट लो। उन्हे टोटल डिसक्रेडिट कर दो। यहाँ तक कि लोग उन्हें अपना दुश्मन समझने लगें और अपने सब दुखों का कारण पिछले जन्म की तरह,पिछली सरकारों को मानने लगें।

 

हाँ तो बात जुराब की हो रही थी। जुराब भी तरह तरह की किसिम किसिम की होती हैं। पहले लाल रंग की जुराब खूब चलती थी। आप ठीक समझे वो कम्युनिज्म का दौर था अतः जुराब भी सर्वहारा वर्ग की प्रोलेटेरियट थी। तब हिन्दी फिल्म का खाटी देहाती हीरो लाल रंग की जुराब जरूर पहनता था। फिर धारीदार ज़ेबरा की तरह के डिजाइन वाली चलीं। पहले जुराब की इलास्टिक बहुत जल्दी खराब हो जाती थी अतः इलास्टिक बैंड अलग से बिकते थे। जैसे पहले चुनाव टिकट बिकते हैं और चुन जाने के बाद नेता बिकते हैं। मोटी ऊनी जुराब, स्कूल यूनिफ़ोर्म की जुराब, लंबी घुटने को छूती जुराब और आजकल की सिर्फ पंजे को ढंकती जुराब। स्किन कलर की जुराब। इन जुराब के बहुत फायदे हैं। पता ही नहीं चलता पहनी भी है या नहीं। एकदम स्किन सी मोटी। रैली में आए टूटी चप्पल पहने, टूटे हुए लोगों को नेता जी को ऐसा बताने का सुभीता रहता है कि भाईयो बहनों मैं भी आपके जैसा हूँ गरीब गुरबा। देखो जुराब तक भी नहीं। बस ले दे कर ये (‘गुच्ची’ के) जूते हैं वो भी अब 70 साल में पहली बार।

 

समाज के लिए जुराब खतरनाक है। छात्र परीक्षा के दौरान इनमें चिट (फर्रे) छुपा कर लाते हैं। इसीलिए स्कूल-कॉलेज में तो जुराब कतई  निषेध होनी ही चाहिए। जासूस लोग जुराब में मिनी पिस्टल या छुरी जैसा हथियार छुपा सकते हैं। ऐसे में कोई भी कैसे जुराब पहनने की इजाजत दे दे। बच्चों को तो बिलकुल नहीं। देखते नहीं बच्चों की आड़ में कैसे-कैसे कारोबार चल रहे हैं। अतः बच्चों का जुराब पहनना एकदम मना। स्कूल में पढ़ने आते हो या जुराब की नुमायश करने। बहुत शौक है तो घर में खूब जुराब पहनो।

 

पर एक बात बताइये जुराब पहनने की ज़रूरत क्या है खजुराहो से कोणार्क तक किसी भी मूर्ति ने जुराब नहीं पहने हुए। जुराब हमारी संस्कृति ही नहीं। यह पश्चिम का दुष्प्रभाव है वो ही चर्च से लेकर चारपाई तक जुराब क्या जूते भी पहने रहते हैं।

 

जुराब में जुए और शराब का सा उच्चारण आता है। जुराब में जुर्रत, ज़ोर-जबरदस्ती का फील आता है। और हमारी संस्कृति ज़ोर जबरदस्ती की नहीं। जब जुराब हमारी संस्कृति में ही नहीं है तो हम कैसे होने दें। हमें हर कीमत पर अपनी संस्कृति बचानी है।

 

सो सौ बातों की एक बात ‘इस देश में रहना होगा तो जुराब को न कहना होगा’

 

Monday, August 9, 2021

Fire / venom spitting dragon named Vigilance

 

                       An SAG (Senior Administrative Grade) officer was nominated as evaluator for the departmental promotion examination from Group C to Group B Gazetted. As it happens, the eligibility is laid down as to who all can apply/compete. Certain eligible employees (three to be exact) were on deputation to Vigilance wing of Railways. As the luck would have it, they failed to qualify the written test. This perhaps bruised their ego little too deep.

 

Now hear this:

 

                    One day I came to know that the Vigilance team wants to confiscate the answer sheets (around 250) of this particular exam. The exam having been over, result declared and successful candidates having joined, there was apparently no objection in parting with the answer sheets. As per SOP Vigilance is supposed to have some complaint anonymous or by name to take this action, not a difficult feat if vested interest is involved. An authorisation from a middle manager of Vigilance is sufficient to ask for such ‘papers’ The answer sheets were handed over and apparently the three Vigilance Inspectors who failed to qualify the written exam scanned the answer sheets under a fine microscope. In bureaucracy, as in any other similar set up it is not impossible to come across ‘errors’ which can be magnified and interpreted as malafide.

 

                        Promptly a detailed Questionnaire was given to me asking all kinds of related and not so related questions about the evaluation. Inter-alia it was pointed out to Vigilance:

 

A: Essay type answers are purely on the discretion of the evaluating officer and no bias can be attributed as the answer sheets are given coded numbers, thus, the evaluator cannot know whose answer sheet he/she is evaluating.

 

B: The Evaluator (that’s me) has been evaluating answer sheets for the last 10 years and never a finger is pointed towards the sanctity of his evaluation.

 

                      This provoked Vigilance to the extent that they just forgot all about issues raised in item A above but concentrated on item B, with the result they combed an earlier selection with a very fine comb and came out with again some silly inconsequential ‘errors’ (malafide for them)

 

                        In my reply I was supported by my General Manager who wrote notes after notes endorsing my stand. The SDGM (The Vigilance Lord) is not bound to accept GM’s opinion/directions. As per procedure he can put his counter observation and forward the case with his recommendations to the Ministry, where the concerned Member also gives his observation / recommendations and the case is sent to Central Vigilance Commissioner through the Chairman who generally signs on the dotted lines. So within a year, not one but two major penalty chargesheets were served to me, just when I had 4 months to superannuate. They had cleverly given one chargesheet for each of the two examinations. By then I was working on a higher, independent post as the Head of the Deptt.

 

                     As the saying goes if you are visiting Simla, the hills start from Kalka onwards. So, your fun trip begins from Kalka onward, in the sense fun journey begins. Similarly, once you are served with chargesheet major or minor your torture, harassment and humiliation begin…you may eventually be found ‘Not Guilty’ and absolved of all the charges but not before arduous three years of running around, painfully slow inquiry with taareekh par taareekh.

 

                    The mental tension and physical pain I went through cannot be put in words. Reams of paper was used by me to draft my reply, modify reply, (I had sleepless nights week after week) consultation with senior sympathetic officers, astrologers, organising suggested Pooja and visits to temples. Every one though agreed that it is baseless and will not stand the scrutiny of court…but I was in no mental condition to undergo humiliation of silly, time-consuming Inquiry/court proceedings. I was very well familiar with their working in my thirty plus years of service. Since I was under shadow so I could not conduct exams nor could I hold independent post. Promptly, I was drafted for one training after another. Imagine you have two months to retire and the organization sends you for training. But that suited me, it was better than to be on ‘forced leave’

 

                  During one such training in Delhi I visited an old colleague and explained my case to him, he was convinced and took me to the officer whose section was dealing with the case. This kindly officer saw the thick wand of papers in my hand and indicated towards pile of files lying helter skelter in his chamber ‘these are all replies, like of which you are carrying, some of them are several years old and simply gathering dust here. None has time and patience to read them, much less, dispense ‘justice’ after going through them.

What is it you want:

To pursue the case, come what may and have the (ego) satisfaction of being found Not Guilty after three to five years of running around

OR

Get rid of the case. And forget all about it. I confided in him that I have no pretension of pride, of what use is my ego/pride which will take torturous journey and harassment of 3 to 5 years before the conclusion. The kindly officer suggested me a path.

 

                       I met my Member and shared with him my desire to ‘admit’ charges. He looked surprised and asked me You know the meaning of this? you may be given some penalty. I replied in affirmative and informed him I have no physical energy and mental make up to pursue the case, so better it is to admit and be done with it. With the help of same very kindly officer I drafted my confession and after a week I was ‘let off’ with a lightest possible penalty. I am forever grateful to understanding and helping people in this chain.

I cannot describe in words the feeling of great relief.

 

TAKE AWAYS:

1.     My senior officer to whom I was showing my replies to the questionnaire and who was fine tuning my reply, when his remarks were called upon officially on the file, he did not write a word in my favour rather wrote beautiful English (English, of which he so often declared to have mastery over) hurting my cause.

 

2.     Another officer ‘friend’ I looked upon for help due to his posting in Vigilance Commission, though much junior to me stopped taking my calls.

 

 

3.     Well! Vigilance Inspectors, I can understand but alas even Vigilance Head refused to see reason and was so very easily swayed by the perverse PE (Preliminary Enquiry)

 

4.     I knew from the very beginning that mine was not the first case nor was it going to be the last one, so I suggested to the ‘Rule Maker friends’ to bring an amendment thereby temporarily debarring all those candidates who are on deputation and once back in their ‘parent’ cadre they could participate in very next selection and if qualify would be given seniority from the date they were eligible, while on deputation to avoid this kind of bravado involving loss of peace and face. But they gave me looks you give to a salesman who is trying to sell you something which you have already decided in your mind not to buy but for courtesy sake hearing him out.

 

These are few of the innumerable examples, when I met ‘friends in power and position’ forget any help, they looked other way.

As the saying goes when you are down and under the passers-by also love to kick you.

You laugh the world laughs with you; you cry and you cry alone