Ravi ki duniya

Ravi ki duniya

Tuesday, July 29, 2014

व्यंग्य : चौकड़ी बंद..... ….चौपड़ी शुरू



 ( एक समाचार--- आर.पी.एफ. वालों को 'यात्रियों से कैसे बरताव किया' जाये ऐसी पुस्तिका दी जायेगी)

चौकी वालो ! चौकस हो जाओ ! चौ तरफा धूम है.. चौपड़ी की. आर.पी.एफ. वालों ने ये तय किया है कि एक चौपड़ी निकाली जाये जिसमें तफसील से ब्यौरा होगा कि आपको यात्री और यात्रिनों से कैसे बात करनी है. व्यवहार करना है. मसलन अब आप डंडा घुमाते हुए ये न कहें कि “ ऐ ऐ कहां जा रहा है ? इस सूट्केस में क्या लिये जाता है..बड़ा भारी है... अपना बैग तो बता जरा खोल के” और ये कहते कहते एक हाथ से डंडा घुमाते हुए आपका दूसरा हाथ उसकी जेब में. “अरे भाई तलाशी लेनी है कि नहीं. मेटल डिटेकटर तो ससुरे सब के सब खराब पड़े हैं. न जाने कौन सी कम्पनी के लिये हैं. बस उद्घाटन वाले दिन तो खूब पीं पीं कर रहे थे..लाइटें भी जलें थीं.. वो दिन है और आज का दिन है. ऐसा लागे है घर की चौखट निकाल कर यहां फिट कर दी हो बस.” 

अब आप कहेंगे “हे भद्र पुरुष” ! अथवा “हे आर्य पुत्र ! कुत्र गच्छामि ? कहां जाते हो ? हे मुसाफिर ! ये दुनियां तो एक बहुत बड़ा मुसाफिरखाना है. आज तुम्हारी कल हमारी बारी है. जरा अपनी इस नश्वर सम्पति में से कुछ समाज में बाँट कर अपनी यात्रा सुखद बनाओ और अपने लिये स्वर्ग का मार्ग प्रशस्त करो. आपने सुना नहीं ट्रेवल लाइट रेलवे ने हमारी ड्युटी यही सुनिश्चित करने को लगाई है” मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है विरला ही कोई यात्री होगा जो आपसे सहयोग नहीं करेगा. आखिर वह यात्री है, यात्रा को आया है उसे आपके हाथों अपने मान-सम्मान की अंतिम यात्रा थोड़े निकलवानी है.



अब आप आर.पी.एफ. में हैं तो ये मुक़द्दस किताब रेलवे के पवित्र प्रांगण में ही पढ़ी जायेगी और लागू होगी. अत: आप खुल कर रेलवे के सीमावर्ती और समीपवर्ती क्षेत्र में जम कर लाठी भांज सकते हैं. अधिकृत-अनाधिकृत दोनों जात के हॉकर्स, टिकट वाले तथा डब्लू.टी. यात्रियों,दोनों से एक सा समदर्शी सद्व्यवहार, ऑटो वालों, टैक्सी वालों, भिखारी, स्मगलरों, चोर-उचक्के, ड्रग्स वाले, सीट-बर्थ दिलवाने वालों से आपके मित्रवत व्यापारिक सम्बन्धों पर किंचित भी कुप्रभाव नहीं पड़ेगा. दास कैपीटल, सोशल कॉन्ट्रेक्ट के अलावा कोई भी किताब इंसान द्वारा अभी तक ऐसी नहीं लिखी गई जिसे पढ़ कर मनुष्य द्वारा समाज की संरचना में मूल चूल तब्दीली आई हो या पढ़ कर पाठक का हृदय परिवर्तन हो गया हो. अत: आप इसे पढ़ कर उसी तरह भुला दें जैसे यात्री आप से मिल कर उसके बाद अपनी पकड़े जाने की व्यर्थ की चिंता को भुला देता है. आप ज्ञानी हैं. आपने तो सुना ही है :


         “ पोथि पढ़ पढ़ जग मुआ पंडित भया न कोय

           ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय”


अब जबकि समाज के हर क्षेत्र में क्रांति हो रही है तो आपके यहां भी क्रांति जरूरी है. अत: कोई अपना दिमाग चला रहा होगा कि कैसे ये क्रांति लाई जाये. चूँकि क्रांति के अन्य तरीके टाइम कंज्युमिंग, खर्चीले और काऊंटर प्रोडक्टिव हैं चुनाँचे किताब लिखना सबसे ईजी है. अब पढ़ना और अमल में लाना आपका काम है. आँकड़े बताते हैं कि 396 रक्षक आरोपित हैं और इसमें से 92% दंडित हैं. कहते हैं न जीवन चलने का नाम... चलते रहो सुबहो-शाम. अत: जब आपने एक कंधे पर 1857 के ग़दर के टाइम की बंदूक और दूसरे कंधे पर रेलवे की सम्पति की रक्षा का गुरूत्तर भार लिया है तो निभाना तो पड़ेगा. अब देखो इस नाशुक़्री पब्लिक को आपका कुत्ता जरा ऐ.सी. में बर्थ पर क्या सो गया यात्रियों ने भों भों करके बावेला मचा दिया. इन्हें ये नहीं पता कि आपके हाथ और आपके श्वान के दांत कितने लम्बे होते हैं. 


हाँ तो ऐसी किताबों से आपको घबराने की, कोई टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है. अव्वल तो कोई यात्री आपको किताब की याद दिलायेगा नहीं अगर हिम्मत करके दिलाये भी तो उसे दो डंडे जमा दें ..उसका सामान तलाशी के बहाने पार कर दें और इनोसेंटली कह दें “ किताब ? कौन सी किताब ? अरे बावले मैं तो पढ़ा लिखा ही नहीं हूं. पढ़ा लिखा ही होता तो क्या इसी नौकरी में आता ?”


          “ मुलगा शिकला नाहिं

            प्रगति झाली नाहिं”


अग़र ज्यादा चूँ चाँ करे तो कह दें कि किताब अभी अंग्रेजी में निकली है उसका हिंदी.. मराठी.. गुजराती आदि आदि भाषा में अनुवाद हो रहा है जब आयेगी तब देखा जायेगा. कहते हैं किताब में यात्रियों का दिल जीतने के तरीके संवाद दिये गये हैं अब सोचो भला ! आपको इनकी क्या ज़रूरत ? आपने कौन सा इन यात्रियों को डेट पर ले जाना है ? आपकी डेट होती भी है तो ब्लाइंड डेट होती है. रही बात दिल जीतने की तो जी इतने बड़े कवि, महाकवि  तुलसीदास कह गये हैं :


          “ भय बिनु प्रीत नाहिं गुसाईं..”


तो कॉलर पकड़ कर झन्नाटेदार लापा लगाईये या दो डंडे जमाईये फिर देखिये कैसे प्रीत की बारिश होती है. अगला तन-मन-धन से आपका हो जायेगा. जैसे मछली को कोई तैरना नहीं सिखाता. वो कोई किताब नहीं पढ़ती. उसी तरह आपको ये सिखाने की कोई दरकार नहीं कि आप यात्रियों से कैसा बर्ताव करें. सच तो यह है कि ये इंडिया है दोस्त ! यहां यात्री स्वयं आपको सिखा देते हैं कि आप उनसे कैसा बर्ताव करें


Wednesday, June 4, 2014

व्यंग्य जो कुछ है ये टी. वी. है



                                 
नेताजी ने कहा है कि उनके प्रदेश में बलात्कार और मर्डर के लिये टी.वी. जिम्मेवार है न कि उनकी सरकार. मैं नेताजी से पूरे के पूरे 404 % सहमत हूं. इतने ही विधायक हैं उनके सदन में. ये टी. वी. वाले ही हैं जो हरदम बलात्कार और मर्डर दिखाते हैं और न केवल दिखाते हैं बल्कि सिखाते भी हैं. मैं तो कहूंगा नेताजी देश का हो न हो आपके प्रदेश की हर समस्या का जिम्मेवार आप नहीं टी.वी. है. अब देखिये न आपने इन लड़कों को  लैप टॉप दिये कि इन्हें इंटरनेशनल एक्स्पोजर मिले. पर ये अपने अपने लैप टॉप पर इंटरनेशनल के नाम पर कुछ और ही देखते रहे. और यहां तक कि चुनाव में आपको वोट देना ही भूल गये. मेरी मानो तो इनसे आप ये लैप टॉप छीन ही लो. इन्होने आपके उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त कराई, आप इन्हें दी गई साइकिल और लैप टॉप ज़ब्त करा लें.



वैसे आप इन सब के लिये विदेशी हाथ को भी जिम्मेवार ठहरा सकते हैं. खासकर तब जब कि यू.एन.ओ. और अमेरिका वाले आपकी सरकार की आलोचना कर रहे हैं. आप कहिये कि टी.वी. पर बेफालतू के सीरियल्स के चलते सब तरह के माफिया सक्रिय हो गये हैं जैसे कि बालू माफिया, भू माफिया, खनन माफिया.पानी माफिया. आप तो कहिये ये माफिया शब्द आया ही टी.वी से है. अत: टी.वी. पर बैन लगना जरूरी है. झगड़े फसाद के लिये भी टी.वी. ही जिम्मेवार है. हर समय टी. वी. पर कोई न कोई कचरा फिल्म या प्रोग्राम चलता होता है. कहीं बच्चे नाच रहे हैं. कहीं उनकी मम्मी नाच रही हैं. सास साज़िश रच रही है. बहू अपने अलग षडयंत्र में बिज़ी है. अब चौवींसौ घंटे लड़के ये सब मारामारी, मर्डर, बलात्कार देखेंगे तो यही सीखेंगे भी. अनाढ़ी अनजान लोग खामाख्वाह आपकी साफ सुथरी सरकार को दोष दे रहे हैं और बदनामी कर रहे हैं. न टी.वी. होता, न मुजफ्फरनगर का दंगा होता. न टी.वी. होता न भैंसें घर से भागतीं.



आप बिजली, पानी की समस्या के लिये भी टी.वी. को ही जिम्मेवार ठहरा सकते हैं. ये सारा का सारा क़सूर टी.वी. का है. डेलीबरेटली आपके प्रदेश को बदनाम  करने की साज़िश है. ये सारे दिन टी.वी. देखते हैं जिससे सारी की सारी बिजली उसी में खर्च हो जाती है. अब खेत की सिंचाई और घर की लाईट पंखा चलाने को बिजली बचती नहीं है. अब इसमें सरकार का क्या दोष ?. वैसे इन नाशुक़्रों को  बिजली दे कर करना भी क्या है. आपने इनके लिये क्या क्या न किया ? साईकिल दी, लैप टॉप दिया और ये नालायक वोट किसी और को दे आये. मेरी मानो तो आप इन्हें बिजली तो कतई मत दो फिर देखते हैं ये कैसे टी.वी देखते हैं. मोमबत्ती से देखेंगे क्या ?, या फिर लालटैन में देखेंगे ? चार छ: महीने आप बिजली नहीं दोगे तो अगलों ने खुद ही अपने-अपने टी. वी., ओ. एल. एक्स पर बेच देने हैं.



मैं तो कहूंगा आप अपनी हर समस्या को टी.वी पर डाल सकते हैं. मसलन अगर प्रदेश में सूखा पड़े तो आप कह सकते हैं कि लोग टी.वी देखने में मशगूल रहते हैं बिजली सारी की सारी टी.वी. देखने में खर्च कर देते हैं. ट्यूब वैल के लिये बिजली बचती ही नहीं. अगर बाढ़ आ जाये तो कहें कि बाढ़ की रोकथामके लिये जो 280 सदस्यीय शिष्ट मंडल यूरोप गया था और करोड़ों की लागतसे मशीनें लाईं गईं थीं वो चलेंगी तो बिजली से ही. अब आप सारी की सारी बिजली टी.वी. पर खर्च देंगे तो ये मशीनें चलेंगी कैसे ? बाढ़ तो आनी ही हुई.



एक सुझाव ये भी है कि आप एक 404 सदस्यीय विधायकों का शिष्टमंडल यूरोप, अमेरिका अफ्रीका और आस्ट्रेलिया ले कर जायें और वहां के बलात्कारों का गहन अध्ययन करें तथा तुलनात्मक ब्योरा ले कर कुछ स्टडीज करें जो ये प्रूव कर सके कि कैसे बलात्कार के मामले में आपका प्रदेश पिछड़ा हुआ है क्यों कि कितने कम बलात्कार होते हैं इन देशों के मुकाबले. परिणामत: ये सब हो हल्ला और कुछ नहीं है बस आपके प्रदेश को बदनाम करने की नापाक साज़िश है. आप और आपका परिवार सुरक्षित है इससे बढ़ कर सबूत और क्या होगा कि सब ठीकै ठाक है आपके प्रदेश में.



आपके प्रदेश में है दम,  ये बार बार प्रूव हो रहा है. कभी बदायूं में, कभी बुलंदशहर में, कभी अलीगढ़ में. कभी मुजफ्फरनगर में. तो नेताजी मेरे थोड़े लिखे को बहुत समझना और सीरियसली टी.वी. को अपने प्रदेश में बैन कर दें. कमसेकम अगले चुनाव तक तो कर ही दें.  



नोट : आप कुछ देशों, प्रदेशों के बलात्कार के पिछले दस बरसों के आंकड़े दशमलव के तीन स्थानों तक जुटा लें और देश को गाहे बगाहे बताते रहें कि कैसे आपके प्रदेश में अमुक प्रदेश अथवा अमुक देश के मुकाबले .003 % कम बलात्कार होते हैं   


Tuesday, June 3, 2014

POOR IRON MAN




Full moon summer night of Delhi it was. All were fast asleep on the terrace. Suddenly there was these cries of thief ..thief..followed by commotion. Different people were making different statements not discouraged by the fact that none was listening to them. They were hell bent upon to give their opinions irrespective of whether any one gave ears much less credence to them.
A thief had broken into Mr Khanna’s house in our neighborhood. Thief made good his escape under the cover of night. FIR was lodged with the police in the morning. Thief had left Mr Khanna poorer by three to four thousand rupees. Police came, did routine inquiry, asked few ‘stock questions’ and went away never to return.
Today when continuously for third day Kallu press wala did not come and open his hand cart at the far end of the street for ironing clothes, people especially his regular customers including Mr Khanna whose few dresses also thief had stolen felt strange and began talking.  Mr Khanna was feeling the pinch where it hurts most. His decent office dresses were stolen by the thief. When fourth day too Kallu did not turn up, Mr Khanna went to Police station and gave the name of Kallu as the prime suspect.
Another week passed before Kallu appeared on his handcart. As soon as the residents saw him they started thrashing him. He was mercilessly beaten by one and all even by some of the passersby. Prominent among them were whose clothes Kallu had either burnt or lost in past. Mr Khanna who was regarded as the most cool and finest gentleman took leading role in beating Kallu blue and black. When Police came mob was still holding him with his hair while people were hitting him wherever they could. Weak and hungry Kallu had fainted. Police took charge of Kallu or whatever was left of him. When Kallu regained his senses he was staring one moment at the mob other moment at the police. Suddenly, he started crying he was weeping, no he was wailing repeating “I don’t know anything what have I done? I had to at once proceed to my village” he produced telegram from his pocket. It was for Kallu. Mr Khanna almost snatched the telegram and read it aloud before the mob. It read ‘Mother died come soon’

( This short story of mine in Hindi ‘ Bechara Press wala’ was published in ‘Hindustan’ 2nd July 1978 )

ALL IS WELL THAT ENDS WELL



“..Dear Satish return home immediately…any one giving information about Satish will be suitably rewarded…”
Satish read this ad in newspaper and was in tears again. Today was fourth day since he ran away from his home. He had stolen Rs.50/- from home before running away. He was left with only eight rupees. Rest was spent in food, cigarette and film. A storm was stirring within him. 
 Satish was a student of eighth standard. In school, he fell in bad company. Once fallen he could not rise though he wanted to. A bully boy of the class befriended Satish. In recess they would sit together in school canteen. Beginning with sharing tea, one day he offered cigarette to Satish. Satish refused. Bully insisted, persuaded “none would know at home..it is not bad..ok your father smokes..had it been bad he would not have been smoking…No ? He is such a big educated man. If cigarette was bad you think he would have been smoking? And so many others who smoke..Are they all uneducated unwise? Satish had no answer of such questions. He would take a puff or two. Soon he was smoking a packet a day as if he was smoking for years. The same bully persuaded him to bunk and go for film. Initial hesitation and soon Satish would yield. Soon he was addicted to tea, cigarette and films. Study became secondary rather disappeared from the scheme of things. He hated school. He had learnt to cheat parents, his teachers and above all himself.
He started stealing money from home. Once caught stealing 20 rupees he was beaten mercilessly by his already harassed father.
Same bully came forward and told Satish “Get some big amount from home and let us go to Bombay, My mama is there, will find some job there. We will do acting in films. Mama will help us get a break in films. What is this? Parents are always firing..Scolding..Why? Our parents have done nothing for us except for giving birth to us. They have given birth then it is their duty to bring us up. Bear our expenses. Don’t we work for them whole day like an ox? Buying vegetables, running errand, procuring ration from the shop. Fetching milk from dairy. We are worst than domestic servants. Satish again thought Janardhan was right. He did not need any further convincing.
Last three nights he has spent like a fugitive urchin. He longed for the warmth of his bed. Mummy’s affectionate kiss on forehead. Suddenly Satish recalled how his brothers and sister must be feeling. He thought of mother’s despair and father’s embarrassment. His heart was sinking. Cursing him he hated himself for inflicting wounds on so many. He ran and ran and did not stop till he was standing facing the main gate of his house. Door opened, next moment head in his mother’s lap he was crying uncontrollably “If a person loses his way in morning but comes back by evening he is not a loser…all is well that ends well” said his father caressing Satish on his head. Satish further hid in his mother’s lap.

(This story penned by me orig in Hindi ‘Subah ka bhoola’ was published in Nav Bharat Times on August 26, 1973)