Ravi ki duniya

Ravi ki duniya

Sunday, April 26, 2026

क्या गंगा में नहाने से पाप धुल जाते हैं ?

 

 

यह मेरा कथन नही है बल्कि पी.सी.एस. परीक्षा में पूछा गया एक सवाल है। साथ ही कहा गया है कि ये ‘सिचुएशनल’ सवाल है। जैसे कि यह कह देने भर से इस प्रश्न को एक ‘वेलीडिटी’ मिल जाएगी। आजकल गो बैक टू सनातन एज। जिसमें अंध विश्वास अंधविश्वास नहीं थे बल्कि इकलौता विश्वास हुआ करता था। फेथ बहुत बड़ी चीज़ होती है। एक कहावत है फेथ यूनिवर्स को भी हिला देने की ताकत रखता है। और यह हिला देना तब से जो जारी है आज भी कायम है। आज बेचारे पी.सी.एस. के अभ्यर्थी हिल रहे हैं। नो प्राइज़ फॉर गेसिंग। सब ने एक स्वर में कहा होगा कि गंगा में नहा लेने से न केवल पाप नष्ट होते हैं बल्कि स्वर्ग जाने का मार्ग भी प्रशस्त होता है। क्या हो गया अगर कुछ स्किन रोग हो जाएँ। कुछ हज़ार गंदे नाले और कुछ हज़ार फेक्टरियों की केमिकल निकासी गंगा में हो रही है। आखिर गंगा सबको तारती है। क्या प्राणी, क्या प्राणियों की अस्थियाँ, क्या नदी-नाले क्या घातक केमिकल।  

 

मैंने चलन को देखते हुए और इस प्रश्न को देखते हुए 100 क्यूश्च्न का एक ‘क्यूशच्न बैंक’ बनाया है। अतः किसी भी सलेक्शन बोर्ड को यह आज़ादी है कि वह इस बैंक से किसी भी प्रश्न और कितने भी प्रश्न अपना बता कर ले सकते हैं। मुझे इसमें कोई ऐतराज़ नहीं है। उल्टा मुझे खुशी होगी।  

 

 

1.       क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने से काम बिगड़ जाता है ?

2.       क्या छींक देने से काम बिगड़ जाता है ?

3.       क्या कुत्ते के कान फड़फड़ाने से यात्रा अशुभ मानी जानी चाहिए?

4.       घर बदलते वक़्त पुरानी झाड़ू पुराने घर में ही छोड़ देनी चाहिए ?

5.       झाड़ू लिटा कर रखनी चाहिए या खड़ी करके?

6.       कौन सी आँख के फड़कने से क्या फल मिलता है ?

7.       क्या हथेली के खुजाने से पैसा आता है?

8.       क्या पाँव की खुजली से यात्रा का योग बनता है ?

9.       क्या सफ़ेद बाल उखाड़ने से रहे-बचे बाल भी सफ़ेद हो जाते हैं?

10.     क्या सिर के आकस्मिक टकराने से लड़ाई हो जाती है ?

11.     क्या दो बार सिर टकराने से लड़ाई टल जाती है?

12.     क्या जूठा पानी पीने से दोस्ती पक्की हो जाती है?

13.     क्या शराब जूठी होने पर भी जूठी नहीं मानी जाती?

14.     क्या विधवा स्त्री की उपस्थिती मात्र से शुभ, अशुभ होता है?

15.     क्या दही-बूरा खा कर परीक्षा देना पास होने की गारंटी है?

16.     क्या उत्तर पुस्तिका पर टॉप पर धार्मिक प्रतीक बनाने से प्रश्न आसान आते

           हैं    और आपको उनके उत्तर पता लग जाते हैं।

17.     क्या शराब पीने से पहले 2-3 बूंद ज़मीन पर गिराना पुण्यकर्म होता है

18.     क्या रात्रि में उल्लू का बोलना/रोना अशुभ होता है ?

19.     क्या उल्लू का आपके घर के पास दिखना घर शिफ्ट का लक्षण है

20.     क्या घर की मुंडेर पर कौव्वा बोलना मतलब आपके घर मेहमान आ रहा

           है?

21.     क्या उबलते दूध का उफन कर गिर जाने से अशुभ समाचार मिलता है

22.     क्या काला टीका लगाने से नज़र नहीं लगती  ?

23.     क्या मंगलवार को लोहा खरीदने से अशुभ होता है?

24.     क्या मंगलवार को बाल कटाने से अमंगल होता है ?

25.     क्या कैंची को खाली हवा में चलना अशुभ होता है?

26.     क्या बिना टूथपेस्ट ब्रश करना दाँत गिरा सकता है

27.     क्या बाद घड़ी घर में रखना अनिष्ट का संकेत है ?

28.     क्या टूटा बाजा/गिटार/सितार घर में रखना अशुभ होता है ?

29.     क्या नींबू और मिर्च लटकाने से अनिष्ट टल जाता है ?

30.     क्या शाम/रात को झाड़ू लगाना अशुभ होता है?

31.     क्या रात को नाखून काटने से कर्ज़ बढ़ जाता है?

32.     क्या टूटा दर्पण घर में रखना आतयाधिक अशुभ होता है ?

33.     क्या पीपल के पेड़ के पास रात में जाने से बुरी आत्मा आपके अंदर आ

           जाएगी?

34.     क्या सुबह सुबह काला कुत्ता देखना शुभ होता है ?

35.     क्या पुराना जूता/काली हांडी पर जीभ निकाले आकृति निर्माणाधीन

           मकान पर लगाने से बुरी नज़र नहीं लगती

36.     क्या 13 का अंक अशुभ होता है?

37.     क्या ग्रहण काल के दौरान बाहर निकलना अनिष्ट को निमंत्रण देना होता

           है ?

38.     क्या पीछे से आवाज का अर्थ, जिस काम को आप जा रहे थे वह नहीं

          होगा ?

39.     क्या शनिवार को काले जूते नहीं खरीदने चाहिए क्यों कि इससे आपका

          शनि बिगड़ जाता है?

40.     क्या दरवाजे के पास खाली बर्तन/बाल्टी रखने/देखने से जिस काम को

          आप जा रहे हैं, बिगड़ जाता है?

41.     क्या आप ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’   में यकीन रखते हैं

42.     क्या एक दियासलाई से तीन सिगरेट जलाना अशुभ होता है ?

43.     क्या गिफ्ट बतौर विषम संख्या में रुपया देना शुभ होता है?

44.     क्या तकिये के नीचे चाकू रख कर सोने से बुरे सपने नहीं आते ?

45.     क्या कुछ लेते देते समय बाएँ हाथ से नहीं लेना-देना चाहिए ?

46.     क्या नारियल तोड़ना शुभ होता है?

47.     क्या आप पर छिपकली गिरना अशुभ होता है?

48.     क्या लड़कों को घर में अपने दाहिने पैर से और लड़कियों को अपने बाएं

          पैर से प्रवेश करना चाहिए ?

49.     क्या रात को सुई बेचना अनिष्टकारी होता है ?

50.     क्या रात को फिटकरी बेचना अनिष्टकारी होता है?

51.     क्या काला धागा गले / कमर में पहनने से बुरी आत्माएं पास नहीं

          फटकती?

52.     क्या कलाई में लाल धागा पहनने से ईश्वर आपकी रक्षा करता है/ आपका

          काम सिद्ध होता है?

53.     क्या मरते वक़्त गंगाजल पीने से आप डायरेक्ट स्वर्ग जाते हैं?

54.     क्या उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से प्रेतात्माएँ आपको घेर लेती हैं

           ?

55.     क्या बेहतर फसल के लिए देवता के आगे भेड़/बकरी की बलि देना जरूरी

          है?

56.     क्या मंगलवार को मांस खाने से आप पाप के भागी हो जाते हैं?

57.     क्या मंगलवार को शराब पीने से आप पाप के भागीदार होते हैं?

58.     क्या आपको हिचकी आती है तो कोई आपको याद करता है?

59.     क्या अपनी चप्पल /जूते उल्टे रखना अशुभ होता है

60.     क्या रात में सीटी बजाने से प्रेतात्मा आतीं हैं ?

61.     क्या बाईं आंख फड़कने से कुछ अशुभ होता है?

62.     क्या दाहिनी आँख फड़कने से कुछ शुभ होता है ?

63.     ऊपर का होंट फड़कने से क्या फल मिलता है?

64.     क्या फल होता है बायाँ अंग फड़कने का ?

65.     क्या राहू काल में शुरू होने वाला काम/यात्रा असफल होगी ?

66.     क्या अंधेरा होने पर एक बल्ब/दीया जरूर जलाना चाहिए

67.     क्या छिपकली का आपके ऊपर गिरना शुभ माना जाना चाहिए

68.     क्या काले कुत्ते को खाना खिलाना शुभ होता है

69.     क्या कढ़ाही या पकाने वाले बर्तन में खाने से आपकी शादी में बारिश होती

          है?

70.     क्या बृहस्पतिवार को केला काटना/खाना वर्जित होता है

71.     क्या कुत्ते का रोना मृत्यु का सूचक होता है?

72.     क्या भोजन के वक़्त जीभ का दांतों में आ जाना सूचक है कि कोई

          आपको याद कर रहा है। 

73.     क्या खड़े होकर पानी पीने से घुटने कमजोर होते हैं और रिपलेस करने

          पड़ते हैं।

74.     क्या शनिवार को पूर्व दिशा में खरीदारी के लिए जाना अशुभ होता है?

75.     क्या शनिवार को नया मटका (घड़ा) खरीदना अशुभ होता है?

76.     क्या सात बार अपने सिर के ऊपर से एंटी-क्लॉक दिशा में नमक वारने से

          नज़र लग गयी हो तो हट जाती है ?

77.     क्या खाली गिलास से टोस्ट करना अशुभ होता है ?

78.     क्या बोतल खत्म होने के बाद उसे वापस मेज पर रखना अशुभ होता है?

79.     क्या ताश में भाग्यशाली होना प्रेम में भाग्यशाली नहीं होता?

80.     क्या शनिवार को काले जूते खरीदने चाहिए ?

81.     क्या उल्टी चप्पल रखने से आर्थिक हानि/मुसीबत हो सकती है ?

82.     क्या एक मैना दुर्भाग्य,दो मैना पक्षी देखना सौभाग्य लाता है?

83.     क्या तुलसी पत्ता चबाना उसका अपमान है अतः निगलना है ?

84.     क्या नदी में सिक्के फेंकने से सफ़लता मिलती है?

85.     क्या किताब में मोर पंख रखने से विद्या आ जाती है ?

86.     क्या मंदिर में घंटा बजाने से भगवान खुश हो जाते हैं?

87.     क्या पूर्वज कौव्वे  के भेष में श्राद्ध खाने आते हैं?

88.     क्या साँप मारने वाले की सूरत साँप की आँखों में आ जाती है?

89.     क्या टिटहरी पक्षी के बोलने से अनिष्ट होता है ?

90.     क्या कब्रिस्तान से गुजरते समय सांस रोक लेनी चाहिए ताकि  सांस लेने

          पर बुरी आत्माएं अन्दर प्रवेश न कर जाएँ ?

91.     क्या मेंढक मेंढकी की शादी करा देने से  बारिश हो जाती है?

92.     क्या मांगलिक से शादी करने का अर्थ एक की आकस्मिक मृत्यु होती है ?

          किन्तु मांगलिक की मांगलिक से शादी में ऐसी कोई आशंका नहीं होती ?

93.     क्या कुत्ते के साथ /पेड़ के साथ विवाह करने से विवाह के मार्ग में आने

          वाली बाधाएँ मिट जाती हैं

94.     क्या घर के अंदर छाता खोलना अशुभ होता है ?

95.     क्या दीवार के सहारे खड़ी सीढ़ी के नीचे से गुजरना अशुभ होता है ?

96.     क्या जूता सुंघाने से मिर्गी का दौरा शांत हो जाता है?

97.     क्या शनिवार को किसी मंदिर में चप्पल या जूते छोड़कर आ जाने से शनि

          का बुरा असर समाप्त हो जाता है ?

98.     क्या बांस को जलाने से वंश नष्ट हो जाता है?

99.     क्या दीवाली पर उल्लू की बलि देने से लक्ष्मी मेहरबान होती है?

100.   क्या तारे के टूटते वक़्त मांगने से मन्नत पूरी हो जाती है?

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment